मेनोपॉज में महिलाएं सेहत का ख्याल कैसे रखें?मेनोपॉज महिलाओं के जीवन का एक नेचुरल चरण है, जिसमें पीरियड्स स्थायी रूप से बंद हो जाते हैं.यह आमतौर पर 45 से 55 की उम्र में होता है. इसका कारण एस्ट्रोजन-प्रोजेस्टेरोन लेवल में कमी आना.मेनोपॉज में हॉट फ्लैश, रात में पसीना, मूड स्विंग, नींद की कमी और वजन बढ़ने जैसे लक्षण दिखते हैं.इस स्थिति में कुछ महिलाओं को हड्डियों में कमजोरी और दिल से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है.मेनोपॉज में त्वचा में सूखापन, बालों का झड़ना, कमजोर याददाश्त और मानसिक समस्याएं भी होती हैं.ऐसे में सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, ताकि शरीर में हो रहे बदलावों को संतुलित किया जा सके.संतुलित डाइट लेना बहुत जरूरी है, जिसमें कैल्शियम, आयरन और विटामिन से भरपूर चीजें शामिल हों.रोज एक्सरसाइज करें. जैसे- वॉक, योग या हल्की एक्सरसाइज, शरीर को फिट रखने में मदद करता है.पर्याप्त नींद लें, स्ट्रेस को कम करें, पर्याप्त पानी पीएं और समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराना जरूरी है.