चांदी के गहनों को चमकाने के 5 तरीके

चांदी हवा और नमी के संपर्क में आकर ऑक्सीडाइज हो जाती है, जिससे वह काली पड़ जाती है.

बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट बनाकर हल्के हाथ से साफ करें, चमक लौट आएगी.

नींबू के रस में नमक मिलाकर गहनों पर रगड़ें, दाग-धब्बे आसानी से हटेंगे.

साधारण सफेद टूथपेस्ट से हल्के ब्रश की मदद से साफ करें, तुरंत चमक मिलेगी.

सिरका में बेकिंग सोडा मिलाकर गहनों को कुछ देर डुबोएं, फिर धो लें.

माइल्ड साबुन और गुनगुने पानी से नियमित सफाई करें.

एयरटाइट बॉक्स या कपड़े में लपेटकर रखें, ताकि जल्दी काले न पड़ें.

हार्ड केमिकल्स और ज्यादा रगड़ से गहनों को नुकसान हो सकता है.

Read More