तुलसी का पौधा सूखने पर अपनाएं ये 5 टिप्स, हरा-भरा हो जायेगा पौधा

सूखी टहनियाँ काटें: पौधे की मरी हुई या सूखी टहनियों और पत्तियों को साफ कैंची से काट कर अलग कर दें, जिससे नई शाखाएं आ सकें.

मंजरी हटाएं: तुलसी पर आने वाले फूलों यानी मंजरी को तुरंत तोड़ कर हटा दें, क्योंकि यह पौधे की सारी ऊर्जा खींच लेती है

नीम के पानी का छिड़काव: फंगस या कीड़ों से बचाने के लिए नीम की पत्तियों को उबाल कर बनाए गए पानी या नीम के तेल का स्प्रे करें

सही मात्रा में पानी दें: पौधे में अधिक या कम पानी न दें। मिट्टी की ऊपरी परत सूखने पर ही सुबह के समय पानी डालें

मिट्टी की गुड़ाई और खाद: गमले की मिट्टी की हल्की गुड़ाई करके उसमें गोबर की खाद या वर्मीकंपोस्ट (केंचुआ खाद) मिलाएं.

Read More