एपस्टीन लिस्ट में आया फिल्म निर्माता मीरा नायर का नाम

एपस्टीन लिस्ट में आया फिल्म निर्माता मीरा नायर का नाम 

अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जेफरी एपस्टीन से संबंधित हाल ही में जारी की गई गोपनीय फाइलों ने वैश्विक ध्यान आकर्षित किया है

इस लिस्ट में प्रख्यात फिल्म निर्माता और न्यूयॉर्क शहर के मेयर ज़ोहरान ममदानी की मां मीरा नायर का भी नाम है

मीरा नायर का उल्लेख सीमित दायरे में है और उन्हें किसी भी आपराधिक मामले की जांच या आरोप से नहीं जोड़ता है

एक ईमेल में मीरा नायर द्वारा निर्देशित फिल्म 'अमेलिया' की स्क्रीनिंग के बाद आयोजित होने वाली पार्टी का जिक्र है

दस्तावेज़ में मीरा नायर से संबंधित किसी भी अनुचित व्यवहार या व्यक्तिगत संबंध का संकेत नहीं मिलता है

यह सामग्री सार्वजनिक रूप से उपलब्ध रिपोर्टों पर आधारित है। जारी किए गए दस्तावेजों में किसी भी व्यक्ति का उल्लेख किसी भी प्रकार के कदाचार या कानूनी संलिप्तता का संकेत नहीं देता है

Read More