गर्मियों में सेहत का खजाना है करेला, जानें क्या हैं फायदे?

गर्मियों के मौसम में करेले का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. औषधीय गुणों से भरपूर करेला शरीर की कई बीमारियों से बचाव करता है.

करेले में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, बीटा कैरोटीन, आयरन, जिंक, पोटैशियम, मैग्नीशियम और मैंगनीज जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं. 

गर्मियों में करेला खाने से यह पेट को ठंडक देता है, पाचन क्रिया सुधारता है और शरीर की उष्णता को कम करता है.

गर्मियों में करेले का सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल होता है. करेले का नियमित सेवन करने से शुगर लेवल बैलेंस रहता है.

करेले का सेवन करने से अपच, गैस और पेट दर्द में तुरंत राहत मिलती है. साथ ही पाचन तंत्र मजबूत होता है.

गर्मियों में करेला खाने से शरीर प्राकृतिक रूप से ठंडा रहता है और शरीर की गर्मी को बाहर निकालता है. इसका सेवन करने से डिहाइड्रेशन से बचाव होता है.

गर्मियों में करेला खाने से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है. साथ ही शरीर का खून साफ करके डिटॉक्स करने में मदद मिलती है.

करेले की सब्जी तो ठीक है लेकिन अगर आप सुबह खाली पेट करेले का जूस पीते हैं. हालांकि आपको सेहत से संबंधित कोई परेशानी है, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

Read More