घर में रखी इन 5 चीजों से आकर्षित होती हैं मां लक्ष्मी

माना जाता है कि मां लक्ष्मी की उपासना करने से धन की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

अगर आप चाहते हैं कि मां लक्ष्मी की कृपा सदैव आपके और आपके परिवार के ऊपर बनी रहे, तो इसके लिए मां लक्ष्मी से संबंधित इन चीजों को अपने घर पर जरूर रखें।

मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए अपने घर में श्रीफल यानी नारियल जरूर रखना चाहिए। क्योंकि नारियल में त्रिदेव का वास माना गया है।

अगर आप घर में गोमती चक्र लाते हैं, तो ऐसा करना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके लिए आप घर में 11 गोमती चक्र लाकर उन्हें पीले रंग के वस्त्र में बांधकर तिजोरी में रख दें।

गोमती चक्र के साथ ही श्री यंत्र को कभी घर में लाना बहुत ही शुभ माना जाता है। श्री यंत्र में मां लक्ष्मी के अलावा अन्य 33 देवी-देवताओं के भी चित्र बने होते हैं।

हिंदू धर्म में कछुए को आर्थिक समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। अगर आप धातु जैसे चांदी या सोने से बना कछुआ घर में रखते हैं, तो इससे आपको धन में लाभ देखने को मिल सकता है।

अपने घर में चांदी का सिक्का रखना भी बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से भी माता लक्ष्मी आपके घर की तरफ आकर्षित होती है। इसके लिए मंदिर में चांदी का सिक्का रखकर रोजाना इस पर लाल रंग का तिलक लगाएं।

इसके बाद ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम: का जाप करें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा सदैव आपके ऊपर बनी रहती है।