गुजरात की लड़की ने पहना मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज? जानें कौन हैं रिया सिंघा 

मिस यूनिवर्स 2024 का खिताब अपने नाम करने वाली रिया सिंह का जन्म 2005 में हुआ था, 19 साल की यह लड़की ये खिताब जीतने वाली सबसे कम उम्र की लड़की है।

रिया एक एक्ट्रेस भी हैं और प्रदर्शन कला में ग्रेड्यूएट की डिग्री हासिल कर रही हैं। वह एक भारतीय फैशन डिजाइनर हैं जो अपने अनोखे डिजाइन के लिए जानी जाती हैं।

इस खिताब के लिए कुल 51 फाइनलिस्ट ने कॉम्पिट किया था। प्रांजल प्रिया को प्रथम रनर अप और छवि वेर्ह को दुसरे रनर अप का स्थान मिला।

रिया अपनी जीत पर बहुत भावुक थीं और उन्होंने कहा, "आज मैंने मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का खिताब जीता, मैं बहुत आभारी हूं। मैंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है जहां मैं खुद को इस ताज के योग्य समझ सकती हूं। मैं पिछले विजेताओं से बहुत प्रेरित हूं।"

मिस यूनिवर्स 2015 इंडिया की फाइनलिस्ट और बॉलीवुड अदाकारा उर्वशी रौतेला ने रिया को ताज पहनाया।

निखिल आनंद, ब्यूटी क्वीन रह चुकी उर्वशी रौतेला, वियतनाम की मशहूर हस्ती गुयेन क्विन, फैशन फोटोग्राफर रियान फर्नांडीस और व्यवसायी राजीव श्रीवास्तव जज थे।

रिया अब मिस यूनिवर्स 2024 में भारत को रिप्रेजेंट करेंगी, जो मैक्सिको में आयोजित किया जाएगा।

सोनाक्षी सिन्हा ने शादी के कई महीनों बाद किया यह फेवरेट काम

Learn more