हरतालिका तीज पर सजीं सुहागिनें, तस्वीरें मोह लेंगी आपका दिल!

साड़ी, सोलह श्रृंगार और आस्था... तस्वीरों में देखें तीज की खूबसूरत झलक

हरतालिका तीज से जुड़ी मान्यता है कि माता पार्वती ने शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था. 

इसलिए महिलाओं ने आज, 14 सितंबर के दिन मां पार्वती और भगवान शिव से सुखी दांपत्य और पति की लंबी उम्र की कामना की.

महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहना, लाल और हरे रंग की साड़ी, चूड़ियां, बिंदी, सिंदूर, मंगलसूत्र और गहनों से अपना श्रृंगार किया.

तीज के उत्सव में मेहंदी और श्रृंगार की खास जगह होती है, इसलिए महिलाओं ने हाथों पर खूबसूरत मेहंदी रचाने के साथ पारंपरिक अंदाज में अपना श्रृंगार किया.

महिलाओं ने व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की. इस दौरान फल, फूल, मिठाई, दीप और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की.

कई जगह महिलाओं ने समूह में पूजा करने के साथ भजन-कीर्तन भी किया.

बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में महिलाओं के बीच हरतालिका तीज का खास उत्साह देखने को मिलता है.

यूपी-बिहार की सुहागिनों के श्रृंगार में खास है नाक से सिंदूर लगाने की परंपरा

Read More