हरी मिर्च खाने के फायदे हरी मिर्च में विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है.ये पाचन क्रिया को बेहतर बनाती हैं और गैस व अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाती हैं. हरी मिर्च मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे वज़न नियंत्रित रखने में मदद मिलती है.इनमें मौजूद 'कैप्सेसिन' दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है.इनमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में सहायक होते हैं.हरी मिर्च ब्लड शुगर लेवल को संतुलित बनाए रखने में भी मददगार हो सकती है.कैप्सेसिन 'एंडोर्फिन' के स्राव को प्रेरित करके मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है.