सेहत के लिए फायदेमंद है रागी, नाश्ते में ट्राई करें क्रिस्पी रागी कटलेट

रागी को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, ऐसे में आप घर में रागी कटलेट बना सकते हैं.

रागी के कटलेट रागी और सब्जियों से बने ये कटलेट बेहद आसान और हेल्दी नाश्ता है, जिसे आप घर पर भी बना सकते हैं. 

रागी कटलेट बनाने के लिए 1 कप रागी, 2-3 उबले मैश किए आलू, 1 कटा हुआ प्याज, गाजर और कटी हुई पत्तागोभी की जरूरत पड़ेगी.

इसमें डालने के लिए 1 चम्मच गरम मसाला, आधा चम्मच काली मिर्च और स्वादानुसार नमक की जरूरत पड़ेगी.

रागी कटलेट बनाने के लिए एक बाउल में गाजर, प्याज, मैश किए आलू और पत्तागोभी डालें.

इसके बाद इसमें लाल मिर्च, काली मिर्च, गरम मसाला और नमक डालकर मिला लें.

अब इनमें रागी रागी का आटा डालकर हल्का सॉफ्ट आटा तैयार कर लें और उनके छोटे-छोटे कटलेट या टिक्की बनाईं.

अब एक पैन में गर्म तेल डालें और कटलेट को मीडियम गैस पर पकाएं और उन्हें कुरकुरे होने तक सेंक लें और चाय के साथ शेयर करें.

Read More