हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाता है गंदा कोलेस्ट्रॉल, डॉक्टर ने बताया डाइटिंग से आगे क्या करेंहार्ट अटैक का खतरा बढ़ाता है गंदा कोलेस्ट्रॉल, डॉक्टर ने बताया डाइटिंग से आगे क्या करेंशरीर में कोलेस्ट्रॉल होना जरूरी है. यह हार्मोन, विटामिन डी के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है. लेकिन जब खराब कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल बढ़ने लगे, तो यह खून में प्लाक बनाने लगता है. इससे दिल का दौरा और स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है.वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन के अनुसार हर साल 44 लाख मौतों का कारण हाई कोलेस्ट्रॉल है, जो कुल मौतों का लगभग 78% है.लंदन के डॉक्टर सेर्मेड ने इंस्टाग्राम पर वीडियो में बताया कि कई लोग हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए तुरंत डाइटिंग शुरू कर देते हैं.लेकिन अचानक डाइटिंग करने से शरीर का संतुलन बिगड़ सकता है और कोलेस्ट्रॉल घटाने के बजाय बढ़ सकता है. तले हुए स्नैक्स, बिस्कुट, केक और पेस्ट्री जैसी चीजें खाने से बचें.हाई कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए फैटी फिश का सेवन करें.हर रोज कम से कम 30 ग्राम फाइबर अपनी डाइट में शामिल करें. फाइबर आंत में कोलेस्ट्रॉल युक्त पित्त अम्लों से जुड़ता है और इन्हें शरीर से बाहर निकाल देता है