क्या ज्यादा प्रोटीन आपकी किडनी को पहुंचा सकता है नुकसान? जानिए रोज कितना प्रोटीन है सुरक्षित

क्या ज्यादा प्रोटीन आपकी किडनी को पहुंचा सकता है नुकसान? जानिए रोज कितना प्रोटीन है सुरक्षित

आजकल लोगों की जीवनशैली और खानपान दोनों में काफी बदलाव आ गया है.

 फिट रहने, वजन कम करने या मसल्स बनाने के लिए बहुत से लोग हाई प्रोटीन डाइट को अपनाने लगे हैं. 

जिम जाने वाले लोग खासतौर पर प्रोटीन शेक और प्रोटीन से भरपूर फूड ज्यादा मात्रा में लेने लगे हैं.

हालांकि कई लोग यह मानते हैं कि ज्यादा प्रोटीन खाने से शरीर जल्दी मजबूत बनता है, लेकिन यह पूरी तरह सही नहीं है. 

विशेषज्ञों के अनुसार, शरीर को प्रोटीन की जरूरत जरूर होती है, मगर इसकी अधिक मात्रा सेहत के लिए किडनी के लिए.नुकसानदायक भी साबित हो सकती है. 

अत्यधिक प्रोटीन लेने से शरीर में नाइट्रोजन जैसे अपशिष्ट पदार्थ बढ़ जाते हैं, जिन्हें फिल्टर करने के लिए किडनी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. 

जिन लोगों को पहले से हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज या किडनी से जुड़ी समस्या है, उन्हें ज्यादा प्रोटीन लेने से खासतौर पर बचना चाहिए. 

अक्सर ज्यादा प्रोटीन लेने वाले लोग अपनी डाइट में फाइबर वाली चीजें जैसे फल, सब्जियां और साबुत अनाज कम कर देते हैं. 

किसी व्यक्ति को रोजाना कितनी मात्रा में प्रोटीन चाहिए, यह उसकी उम्र, शारीरिक गतिविधि और स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करता है.

डाइट में ऐसे प्रोटीन स्रोत शामिल करना बेहतर होता है जो शरीर को पोषण दें और किडनी पर ज्यादा दबाव भी न डालें. 

Read More