लाफिंग बुद्धा कैसे करता है घर का वास्तु अच्छा?लाफिंग बुद्धा कैसे करता है घर का वास्तु अच्छा?हिंदू धर्म में कुबेर को धन के देवता कहते हैं और उनकी पूजा की जाती है.वैसे ही चीन में लाफिंग बुद्धा को धन समृद्धि, सफलता और सौभाग्य लाने वाला माना जाता है.मान्यता है कि लाफिंग बुद्धा जहां भी विराजित होते हैं, उस स्थान पर धन स्वयं ही आकर्षित होकर चला आता है.इसलिए कई लोग अपने घर एवं दफ्तर, होटल, दुकान में लाफिंग बुद्धा रखते हैं, लेकिन इसे कहीं पर भी रखने से बात नहीं बनती.लाफिंग बुद्धा को कभी भी मुख्य द्वार पर न रखे, बल्कि किनारे पर रखें, क्योंकि यह घर में प्रवेश करने वाली ऊर्जा का अभिनंदन करती है.घर में ऐसी जगह रखें, जहां से उनका मुस्कुराता हुआ चेहरा आने-जाने वाले व्यक्ति को दिखे.जरूरत के अनुसार लॉफिंग बुद्धा घर लाए, जैसे घर में बरकत के लिए धन की पोटली लिए हुए लॉफिंग बुद्धा को रखें.यदि आपको मेहनत का फल नहीं मिल रहा है, तो आप ऑफिस में हाथों में कमंडल उठाए हुए लाफिंग बुद्धा रखें.संतानहीन दंपति बच्चों से घिरे हुए लाफिंग बुद्धा को अपने घर में रखें.