यूपी पुलिस में DGP की पोस्ट राज्य में सबसे बड़ी होती है.
भर्ती होने वाले IPS का सफर काफी लंबा और चुनौती वाला होता है.
इस पद तक पहुंचने के लिए UPSC क्लियर करके आईपीएस में सिलेक्शन होना जरूरी है.
करियर की शुरूआत ASP से होती है. अफसर 4-9 वर्ष में SP या SSP पद तक पहुंचते हैं.
14 साल की सर्विस में DIG और 18 वर्ष में IG का प्रमोशन मिलता है.
तकरीबन 26 साल की सेवा के बाद अधिकारी ADG बनते हैं.
मिनिमम 30 साल की सर्विस वाले अधिकारी DG रैंक के पात्र होते हैं.
कई DG रैंक अफसरों में से सरकार योग्य और वरिष्ठ ऑफिसर को DGP नियुक्त करती है.
यह सिर्फ सामान्य जानकारी है. एक्सपर्ट की सलाह ले. फोटो प्रतीकात्मक है.