पांडवों के कितने थे पुत्र, नामों का महाभारत में उल्लेख

महाभारत का युद्ध पांडवों और कौरवों के बीच लड़ा गया था। पांडव 5 भाई थे जिनका विवाह द्रौपदी से हुआ था। द्रौपदी के अलावा उनकी अलग-अलग पत्नियाँ थीं।

सभी पांडवों को अपनी पत्नियों से पुत्र हुए। पांचों पांडव भाइयों को अलग-अलग पत्नियों से कुल 11 पुत्र हुए। आइए आपको इन पुत्रों के नाम के बारे में बताते हैं।

युधिष्ठिर और द्रौपदी के पुत्र का नाम प्रतिविन्ध्य था। द्रौपदी के अलावा युधिष्ठिर को अपनी दूसरी पत्नी देविका से भी एक पुत्र था। उनके दूसरे पुत्र का नाम यौधेय था।

भीम को द्रौपदी से एक पुत्र हुआ जिसका नाम सुतसोम था। भीम की दूसरी पत्नी हिडिम्बा से एक बेटा हुआ जिसका नाम घटोत्कच था। भीम की पत्नी का नाम वल्न्धरा था तो बेटे का नाम सर्वाग था।

अर्जुन और द्रौपदी के बेटे का नाम श्रुतकर्मा था। अर्जुन की दूसरी पत्नी उलूपी से इरावन नाम का बेटा था। अर्जुन की एक और पत्नी चित्रांगदा थी। अर्जुन और चित्रांगदा के बेटे का नाम बब्रुवाहन था। अर्जुन की शादी सुभद्रा से भी हुई थी, उनके बेटे का नाम अभिमन्यु था।

नकुल और द्रौपदी के पुत्र का नाम शतानीक था। नकुल के पुत्र को कुरुक्षेत्र युद्ध में अश्वत्थामा ने मार डाला था।

द्रौपदी और सहदेव का एक पुत्र था। उनके बेटे का नाम श्रुतसेन था। इस प्रकार पांडवों को अलग-अलग पत्नियों से कुल 11 पुत्र हुए।

चक दे इंडिया के 'कबीर खान' जैसी है Hockey India के कोच की कहानी

Learn more