ताजमहल बनने में कितने साल लगे थे?ताजमहल बनने में कितने साल लगे थे?ताजमहल दुनिया के सात अजूबों में शामिल एक शानदार ऐतिहासिक इमारत है, जिसे उसकी खूबसूरती के लिए जाना जाता है.यह प्रेम का प्रतीक माना जाता है और हर साल इसे देखने लाखों सैलानी यहां आते हैं.इसके निर्माण से जुड़ा सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है.ताजमहल का निर्माण शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में करवाया था. इसका निर्माण कार्य 1632 में शुरू हुआ और 1653 के आसपास बनकर तैयार हुआ. मुख्य मकबरे को बनने में लगभग 12 साल लगे. पूरे परिसर को बनने में 20-22 साल का वक्त लगा.इसमें लगभग 20,000 कारीगरों और मजदूरों ने काम किया था.इसे बनाने में कीमती पत्थर और संगमरमर का यूज किया गया.