मुख्य चुनाव आयुक्त को कितना मिलता है वेतन?मुख्य चुनाव आयुक्त को कितना मिलता है वेतन? यह एक संवैधानिक पद होता है. इसका उल्लेख संविधान के अनुच्छेद 324 में किया गया है.मुख्य चुनाव आयुक्त को इंडिया में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की जिम्मेदारी होती है. वर्तमान में मुख्य चुनाव आयुक्त का बेसिक वेतन 2,50,000 रुपए है. वेतन के अलावा इन्हें अन्य कई तरह के भत्ते और सरकारी बंगला भी मिलते हैं. CEC को एक आधिकारिक कार, ड्राइवर, ईंधन भी मिलता है. पद की गरिमा और सुरक्षा के लिहाज से इन्हें 24 घंटे सेफ्टी प्रदान की जाती है. इन्हें उसी प्रक्रिया के तहत हटाया जा सकता है जैसे सुप्रीम कोर्ट के जज को हटाया जाता है.