छत पर रखी पानी की टंकी को ऐसे करें चकाचक, देखें आसान तरीके

बारिश के दिनों में छत पर रखी पानी की टंकी अक्सर गंदी हो जाती हैं. इसमें मिट्टी, बदबू और बैक्टीरिया हो जाते हैं.

बारिश का पानी भी कई बार उसके अंदर पानी चला जाता है. पानी की टंकी पर बाहर भी सफेद लाइनें पड़ जाती हैं.

ये देखने में तो खराब लगता ही है, साथ ही सेहत के लिए भी नुकसानदायक होता है. ऐसे में आपको 2-3 महीनों में एक बार पानी की टंकी जरूर साफ करनी चाहिए.

सबसे पहले आपको पानी की टंकी को पूरी तरह खाली करना चाहिए.सबसे पहले सारा पानी बाहर निकालें. 

इसके बाद उस टंकी को मिट्टी या कचरे को हाथ या झाड़ू से साफ कर दें. टंकी की दीवारों को और तले को ब्रश से साफ करें.

इसके बाद उसे थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालें और उसमें डिटर्जेंट से रगड़कर साफ करें. हालांकि कोशिश करें कि सफाई में ज्यादा केमिकल का इस्तेमाल न करें.

टंकी के जर्म्स साफ करने के लिए एक बाल्टी पानी में थोड़ा सा ब्लीचिंग पाउडर मिलाएं. उसे टंकी में डालकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें. इससे बदबू और जर्म्स खत्म हो जाते हैं.

अगर आप चाहें तो फिटकरी को गुनगुने पानी में घुमाकर टंकी में डालने से गंदगी नीचे बैठ जाती है. ये एक देसी और सुरक्षित तरीका है.

Read More