ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल में, बस रोज कर लें 6 काम

ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल में, बस रोज कर लें 6 काम

आजकल, हाई ब्लड प्रेशर की समस्या तेज़ी से बढ़ रही है. खराब लाइफस्टाइल, तनाव, अस्वस्थ खान-पान और नींद की कमी इसके मुख्य कारणों के रूप में सामने आ रहे हैं.

ऐसे में यह जानना काफी जरूरी हो जाता है कि हाई ब्लड प्रेशर से कैसे बचा जाएं. तो चलिए जानें

नमक का सेवन कम करें:  हाई ब्लड प्रेशर से बचने के लिए, अपने रोज़ाना के नमक के सेवन को सीमित करें. ज़्यादा नमक खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है.

शराब और धूम्रपान से दूर रहें: शराब पीने और धूम्रपान करने से ब्लड प्रेशर में अचानक और तेज़ी से बढ़ोतरी हो सकती है. इसलिए इन आदतों से बचकर रहें.

तनाव से बचें: ज़्यादा तनाव हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को और बढ़ा सकता है. इसलिए, अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए, योग करें.

स्वस्थ आहार अपनाएं: अपने आहार में फल, सब्ज़ियां, साबुत अनाज और कम वसा वाले खाद्य पदार्थों को शामिल करें और जंक फूड और तली-भुनी चीज़ों से परहेज़ करें.

अपने वज़न को नियंत्रित करें: वज़न बढ़ना हाई ब्लड प्रेशर का एक बड़ा कारण हो सकता है. इसलिए, संतुलित आहार और नियमित व्यायाम के जरिए वजन कंट्रोल करें.

नियमित रूप से व्यायाम करें: हर दिन कम से कम 30 मिनट हल्का व्यायाम या पैदल चलें. इससे शरीर सक्रिय रहता है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने में मदद मिलती है.

Read More