7 दिन में कैसे करें बॉडी डिटॉक्स, अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय

कैसे करें बॉडी डिटॉक्स गर्मियों के मौसम में बीमारियां बढ़ने लगती हैं. इससे बचने के लिए शरीर को डिटॉक्स करना बहुत जरूरी है. इससे शरीर की गंदगी खुद ही बाहर निकल जाएगी.

नींबू पानी आप बॉडी डिटॉक्स करने के लिए नींबू पानी पी सकते हैं. सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीने से चर्बी कम होती है और मेटाबॉलिज्म दुरुस्त रहता है.

एलोवेरा जेल पानी के साथ एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर पीने से शरीर की डिटॉक्सिफिकेशन प्रक्रिया तेज होती है. ये शरीर की गंदगी को निकालता है.

फल खाएं सुबह के समय खाली पेट एक कटोरा फल खाएं. आप इसमें दलिया और ओट्स मिला सकते हैं. ये पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है.

एक प्लेट सलाद खाएं खाना खाने से पहले लगभग एक प्लेट सलाद खाना चाहिए. इसके आधे या एक घंटे बाद लंच या डिनर करें.

प्रोटीन और फाइबर भोजन में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा ज्यादा लें. इससे आपका खाना आसानी से पचेगा और शरीर को पोषण मिलेगा.

हल्का डिनर रात के समय हल्का डिनर करें. कोशिश करें कि 7 बजे से पहले खाना खा लें. इससे आपका वजन कम करने में मदद मिलेगी. साथ ही पाचन भी दुरुस्त रहेगा.

गुनगुना दूध और ईसबगोल रात के समय गुनगुने दूध के साथ ईसबगोल मिलाकर खाएं. इससे पेट अच्छी तरह साफ होता है और बॉडी डिटॉक्स होती है.

Read More