बारिश में कपड़े कैसे सुखाएं?

बारिश में कपड़े कैसे सुखाएं? 8 आसान तरीके

कपड़े धोने के बाद उन्हें अच्छी तरह स्पिन करें, ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाए और वे जल्दी सूखें.

वॉशिंग मशीन का स्पिन मोड इस्तेमाल करें

ऐसी जगह चुनें जहां हवा का अच्छा प्रवाह हो. हवा मिलने से कपड़े बिना धूप के भी जल्दी सूख जाते हैं.

हवादार जगह पर कपड़े टांगें

अगर बाहर लगातार बारिश हो रही है, तो कमरे में पंखा चलाकर कपड़े सुखाएं. इससे नमी जल्दी कम होती है.

पंखे की हवा का इस्तेमाल करें

कपड़ों को एक-दूसरे से सटाकर न टांगें. दूरी रहने से हवा आसानी से गुजरती है और कपड़े तेजी से सूखते हैं.

कपड़ों के बीच पर्याप्त दूरी रखें

शर्ट, टी-शर्ट, कुर्ता और ड्रेस जैसे कपड़ों को हैंगर पर टांगें. इससे कपड़ों में हवा चारों तरफ लगती है.

हैंगर पर सुखाएं

तौलिया, जींस और कंबल जैसे मोटे कपड़ों को अलग सुखाएं ताकि बाकी कपड़े जल्दी सूख सकें.

मोटे और पतले कपड़ों को अलग रखें

तौलिया, जींस और कंबल जैसे मोटे कपड़ों को अलग सुखाएं ताकि बाकी कपड़े जल्दी सूख सकें.

मोटे और पतले कपड़ों को अलग रखें

कुछ घंटों के अंतराल पर कपड़ों की दिशा बदलते रहें, ताकि दोनों तरफ से बराबर सूखें.

समय-समय पर कपड़ों को पलटें

हल्की नमी वाले कपड़ों को रखने से बदबू, फफूंदी और बैक्टीरिया पनप सकते हैं. इसलिए पूरी तरह सूखने के बाद ही उन्हें फोल्ड करें.

पूरी तरह सूखने के बाद ही अलमारी में रखें

Read More