ताजे अंगूर से बनाएं काला खट्टा शरबत, गर्मी होगी छू-मंतर

ताजे अंगूर से बनाएं काला खट्टा शरबत, गर्मी होगी छू-मंतर

गर्मियों के मौसम में काला खट्टा का नाम सुनते ही बचपन की पुरानी यादें ताज़ा हो जाती हैं. हर किसी को ठंडा, या काला खट्टा फ़्लेवर वाला शरबत पसंद होता है.

लेकिन, यहां हम आपको सिखाएंगे कि ताज़े काले अंगूरों का इस्तेमाल करके यह शरबत कैसे बनाया जाए. बिना किसी चीनी या सिरप के.

समाग्री-  काले अंगूर. शहद या गुड़ का पाउडर: 1 छोटा चम्मच, काला नमक,  भुना हुआ जीरा पाउडर: ½ छोटा चम्मच, नींबू का रस: 1 बड़ा चम्मच, पुदीने के पत्ते: 8–10, ठंडा पानी और बर्फ़ के टुकड़े.

‘काला खट्टा’ शरबत बनाने की विधि

‘सबसे पहले, काले अंगूरों को अच्छी तरह धो लें.

अंगूर, ताज़े पुदीने के पत्ते, काला नमक, भुना हुआ जीरा पाउडर और नींबू का रस एक ब्लेंडर जार में डालें.

अगर अंगूर थोड़े खट्टे हैं, तो मिश्रण में एक छोटा चम्मच शहद या गुड़ का पाउडर मिलाएं. जब इसे बिना चीनी के बनाया जाता है, तो इसका स्वाद और भी ज़्यादा ताजगी भरा लगता है.

मिश्रण को अच्छी तरह ब्लेंड करें, फिर अंगूर के छिलके अलग करने के लिए इसे एक बड़ी छलनी से छान लें.

एक गिलास में खूब सारी बर्फ़ डालें, तैयार शरबत डालें, पुदीने के पत्तों से सजाएँ और ठंडा-ठंडा परोसें.

Read More