घर पर ऐसे बनाएं तड़का छाछ, मिलेगा घर वाला स्वाद

गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के लिए मसाला छाछ एक बेहतरीन ऑप्शन माना जाता है. 

छाछ में मौजूद प्रोबायोटिक्स शरीर को ठंडा रखने के साथ ही हाइड्रेट रखता है और पाचन को भी दुरुस्त रखता है.

चिलचिलाती धूप और लू से बचने के लिए ये रामबाण इलाज है. साथ ही भारी भोजन के बाद एसिडिटी से भी राहत दिलाता है.

घर पर बनी छाछ सेहत के लिए अच्छी होती है. ये बाजार में मिलावटी ड्रिंक्स से बचाती है.

अगर आप घर में बने छाछ में बाजार जैसा स्वाद चाहते हैं, तो बता दें कि इसे बनाना बहुत आसान है.

इसके लिए 3-4 कप ठंडा पानी, 1 चम्मच भुना जीरा, आधा चम्मच काला नमक, आधा चम्मच चाट मसाला, स्वादानुसार सेंधा नमक, , बारीक कटी हरी मिर्च, ताजा हरा धनिया, पुदीने के पत्ते और बर्फ के टुकड़े की जरूरत पड़ेगी.

सबसे पहले एक ब्लेंडर में हरा धनिया, पुदीना और हरी मिर्च का पेस्ट बना लें. इसके बाद बड़े बर्तन में दही डालें. इसे चिकना होने तक फेंट लें.

इसके बाद इसमें भुना जीरा, काला नमक, सेंधा नमक, चाट मसाला और धनिया पुदीना डालें. 

अब इसमें ठंडा पानी डालें और बाजार जैसा पतला टेक्सचर बनाने के लिए दही और पानी का सही रेशियो बनाएं.

अगर आप इसे और अच्छा बनाना चाहते हैं, तो एक चम्मच तेल में राई, करी पत्ता डालकर तड़का लगा दें, इसके बाद इसे बर्फ के टुकड़े डालकर परोसें.

Read More