घर पर पुदीना रायता बनाने की आसान रेसिपी

घर पर पुदीना रायता बनाने की आसान रेसिपी

गर्मियों के मौसम में, पुदीने का रायता शरीर को अंदर से ठंडा और हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है. यहां हम इसकी एक आसान रेसिपी बता रहे हैं.

सामाग्री-  ताज़ा दही 2 कप, ताज़े पुदीने 1 मुट्ठी,  काला नमक: ½ छोटा चम्मच, भुने जीरे का पाउडर: 1 छोटा चम्मच, हरी मिर्च: 1, बूंदी

पुदीना रायता बनाने की विधि

सबसे पहले, पुदीने के पत्तों को धो लें और उन्हें थोड़े से पानी के साथ दरदरा पीस लें या बारीक काट लें.

एक बड़े कटोरे में ठंडा दही लें और पारंपरिक लकड़ी की मथनी या वायर व्हिस्क का इस्तेमाल करके इसे चिकना होने तक फेंटें.

दही में पुदीने का पेस्ट, काला नमक, भुने जीरे का पाउडर और हरी मिर्च डालें.

सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं. अगर रायता बहुत गाढ़ा लग रहा है, तो आप इसकी कंसिस्टेंसी (गाढ़ापन) ठीक करने के लिए थोड़ा ठंडा पानी मिला सकते हैं.

ऊपर से ताज़े पुदीने के पत्तों और थोड़े से जीरे के पाउडर से गार्निश करें.

परोसने से पहले रायते को 15–20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें, ताकि यह अच्छी तरह ठंडा और ताज़गी भरा हो जाए.

Read More