IPL 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?भारत में IPL 2026 के मैचों का टीवी प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों पर आप कमेंट्री के साथ मैच देख सकते हैं.इसलिए टीवी पर आईपीएल देखने वाले फैंस के लिए यही अधिकारिक ब्रॉडकास्टर होगा. यानी हर कुछ पिछले साल के जैसा ही रहेगा.अगर आप मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखना चाहते हैं तो इसके लिए स्ट्रीमिंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी.आईपीएल 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और इसकी वेबसाइट पर की जाएगी.फैंस इस प्लेटफॉर्म पर आसानी से लाइव मैच, स्कोर और अन्य अपडेट देख सकते हैं.इससे आप कहीं भी रहते हुए मैच का मजा ले सकते हैं और जानकारी ले सकते हैं.पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा.