भारत vs पाकिस्तान का हुआ युद्ध तो कितना खौफनाक होगा मंजर? ये AI तस्वीरें देख कांप जाएगी आत्मा
हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ है जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच माहौल गर्म है। आतंकवादियों ने हमले में 26 लोगों की जान ले ली।
इस हमले का दोष पाकिस्तान पर लगाया गया है। क्योंकि कई खुफिया एजेंसियों को ऐसे सबूत मिले हैं कि हमले की साजिश पाकिस्तान में ही की गई है।
जैसे ही हमले में पाकिस्तान का नाम सामने आया वैसे ही भारत सरकार ने कई बड़े फैसले उसके खिलाफ लिए हैं।
हमले के बाद से ही भारत में पाकिस्तान को सख्त सजा देने की मांग उठी है। सोशल मीडिया पर लोग सैन्य कार्रवाई की लगातार मांग उठा रहे हैं।
लेकिन यदि भारत-पाकिस्तान का युद्ध हुआ तो इसके परिणाम बेहद भयानक निकलेंगे।
पाकिस्तान को इसका भारी भुगतान करना होगा। क्योंकि, भारत की सेना दुनिया की सबसे ताकतवर सेनाओं में से एक है।
अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत की सेना ही इस दुनिया में सबसे ताकतवर सेना है।
भारतीय सेना शक्तिशाली मिसाइलों और लड़ाकू विमानों से पाकिस्तान के कई ठिकानों पर हमला कर सकती है।
भारतीय सेना के पास इतने खतरनाक हथियार हैं कि पाकिस्तान को संभलने का मौका भी नहीं मिलेगा।
भारत की सेना ने कई युद्धों में पाकिस्तान को हराया है। ऐसे में अगर युद्ध होता है, तो भारतीय सेना एक बार फिर पाकिस्तान पर हमला कर पाकिस्तानी सैनिकों को पीछे छोड़ देगी।
पाकिस्तान की आर्थिक हालत पहले से ही खराब है। एक और युद्ध पाकिस्तान को घुटनों पर ला सकता है। इसलिए पाकिस्तान को अपनी ओकात नहीं भूलनी चाहिए।