A view of the sea

अगर पी लिया इस फल के पत्तों का जूस, तो उल्टे पांव भाग जाएंगी बीमारियां 

 फलों को खाना हमारे लिए काफी फायदेमंद होता है। 

कई लोग बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के फलों का सेवन करते हैं।

आज हम आपको पपीते के पत्तों के फायदों के बारे बताएंगे, जिससे कई बीमारियां दूर हो सकती हैं।

पपीते के पत्तों में जरूरी पोषक तत्व, एंटीऑक्सीडेंट और बायोएक्टिव कंपाउंड पाए जाते हैं। 

100 ग्राम पपीते के पत्तों में 255-400 कैलोरी, 8-100 ग्राम कार्ब्स, 2-4 ग्राम प्रोटीन और जीरो फैट होता है। इसमें विटामिन ए, सी, के, बी भी होते हैं। 

पपीते के पत्तों का जूस पेट के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह पेट फूलने, कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

इसमें एल्कलॉइड और फ्लेवोनोइड जैसे एंटी-इंफ्लेमेटरी यौगिक पाए जाते हैं जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

अगर आप इसके पत्तों का जूस पीते हैं तो आपका लीवर साफ हो जाएगा, क्योंकि इसमें एसिटोजिन नामक यौगिक पाया जाता है।

पपीते के पत्ते डायबिटीज के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद माने जाते हैं। इसका जूस पीने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल मैनेज होता है। 

पपीते के पत्तों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर 2 से 3 कप पानी में उबालें। जब पानी कम हो जाए तो इसे छान लें और इसमें नींबू का रस और शहद मिलाकर पी लें।

ये भी देखें