A view of the sea

दुनिया के इस देश में बच्चे ही पैदा नहीं कर रहे लोग, वजह जान हो जाएंगे हैरान 

आपको बता दें कि जापान में जनसंख्या संकट दिन प्रतिदिन गहराता जा रहा है। 

जापान में अक्टूबर 2024 तक देश की कुल जनसंख्या घटकर 120.3 मिलियन रह गई है।

पिछले साल के मुकाबले यह 8.98 लाख की बड़ी गिरावट है। यह गिरावट इतनी बड़ी है कि इसे 1950 के बाद के आंकड़ों में सबसे ज्यादा माना जा रहा है।

जापान की जन्म दर अब दुनिया की सबसे कम दरों में से एक हो गई है। इसका सीधा असर देश के कार्यबल पर पड़ रहा है। 

जापान में जन्म दर में इसलिए भी गिरावट आ रही है क्योंकि जो लोग बच्चे पैदा करना चाहते हैं, वे आर्थिक कारणों से ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। 

अगर विदेशी नागरिकों को शामिल कर लें तो जापान की कुल आबादी 123.8 मिलियन (12 करोड़ 38 लाख) हो गई है।

इसका एक बड़ा कारण ये भी है कि जापान में युवा देर से शादी कर रहे हैं। वे बच्चों के बारे में भी सोचने में देरी कर रहे हैं। 

ये भी देखें