अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 भारतीय गेंदबाज

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया 13, 15 और 17 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20 सीरीज खेलेगी.

इस बीच आइए जानते हैं किस गेंदबाज ने अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लिया है

अर्शदीप सिंह ने अफगानिस्तान के खिलाफ 5 T20I मैचों में 7.05 की इकॉनमी रेट से सबसे ज्यादा 8 विकेट चटकाए हैं.

इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल अर्शदीप सिंह पावरप्ले में विकेट निकालने के लिए जाने जाते हैं.

पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों में 5.08 की शानदार इकॉनमी से 5 विकेट लिए हैं.

स्विंग मास्टर भुवनेश्वर कुमार ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले एकमात्र मैच में महज 4 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए थे.

 ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने अफगानिस्तान के खिलाफ 4 T20I मैचों में 5.26 की इकॉनमी रेट से कुल 5 विकेट हासिल किए हैं.

इस सीरीज में भारतीय स्क्वाड का हिस्सा बने अक्षर पटेल एक बार फिर अपनी सटीक गेंदबाजी से अफगान बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए तैयार हैं.

स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अफगानिस्तान के खिलाफ 2 T20I मैचों में 4.00 की किफायती इकॉनमी से 4 विकेट चटकाए हैं.

Read More