IND vs SL: श्रीलंका में कैसा है भारत का टेस्ट रिकॉर्ड? जानिए किसने जीती थी आखिरी सीरीज

भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से शुरू होगा.

शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम श्रीलंका की धरती पर अपना दबदबा बरकरार रखने उतरेगी.

श्रीलंका में भारत ने अब तक 24 टेस्ट खेले हैं, जिनमें से 9 में जीत, 7 में हार और 8 मैच ड्रॉ रहे हैं.

साल 2017 में विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका को उसी के घर में 3-0 से क्लिन स्विप किया था.

दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए कुल 46 टेस्ट मैचों में भारत ने 22 और श्रीलंका ने सिर्फ 7 मैच जीते हैं.

साल 2022 में भारत ने रोहित शर्मा की अगुवाई में श्रीलंका को 2-0 से शिकस्त दी थी.

टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम ने तीन दिवसीय वॉर्मअप मैच में श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से हराया.

वॉर्मअप मैच की पहली पारी में देवदत्त पडिक्कल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 142 रन बनाए.

यशस्वी जायसवाल, रवींद्र जडेजा और कप्तान शुभमन गिल भी अभ्यास मैच में बेहतरीन लय में नजर आए.

Read More