भारत के पास है 840000 किलो सोना। आखिर ये रखा कहां है?

साल 2024 के पहले क्वार्टर में ये रिजर्व 822.09 टन था, जो अब बढ़कर 840.09 टन हो गया है।

31 मार्च 2024 तक की जानकारी के हिसाब से करीब 408.31 टन सोना भारत में है।

ICICI डायरेक्ट की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में ये सोना आरबीआई के अंडर में है, जो नागपुर और मुंबई में हाई सिक्योरिटी के बीच रखा गया है।

413.79 टन गोल्ड विदेश में रिजर्व रखा गया है. विदेश में सोना यूके में बैंक ऑफ इंग्लैंड में है।      इसके अलावा कुछ सोना स्विट्जरलैंड में बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स में रखा गया है।

बता दें कि हाल ही में भारत ने विदेश में रखे 100 टन गोल्ड को भारत मंगाया था और यहां रिजर्व में रखा था।