भारत के 6 बेस्ट Sunset View Point ताजमहल: पीले, नारंगी और गुलाबी लाल रंग से जगमगाता ताजमहल सूर्यास्त के समय अद्भुत रूप से चमक उठता है.कन्याकुमारी बीच: कन्याकुमारी बीच पर फैली रंग-बिरंगी रेत के विशाल विस्तार और तीन समुद्रों के संगम पर सूर्यास्त का मनमोहक दृश्य दिखाई देता है. कच्छ का रण: कच्छ के रण में सूर्यास्त का नजारा पर्यटकों को रेगिस्तान में एक अद्भुत प्राकृतिक चमत्कार का अनुभव कराता है.नुब्रा घाटी: लद्दाख के डिस्किट गांव में नुब्रा घाटी से सूर्यास्त देखना एक जादुई अनुभव है.माउंट आबू: माउंट आबू के सनसेट पॉइंट पर सूर्यास्त देखना एक अद्भुत अनुभव है, क्योंकि क्षितिज में डूबते सूरज का नजारा पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है.उदयपुर: सज्जनगढ़ पैलेस के नाम से भी जाना जाने वाला मानसून पैलेस, पर्यटकों को अद्भुत सूर्यास्त का नजारा पेश करने के लिए प्रसिद्ध है