हजारों साल पहले बने इस मंदिर को रातों-रात भूतों ने बनाया था

भारत में कई मंदिर है, जिसके बारे में कई मान्यताएं हैं। 

हालांकि कुछ मंदिर ऐसे भी हैं जहां के रहस्यों के बारे में अबतक कोई पता नहीं लगा सका है।

उन्ही मंदिरों में एक मंदिर ककनमठ मंदिर है।

इस मंदिर को लेकर कई रहस्य हैं। इसे भूतों का मंदिर भी कहा जाता है। 

इसका इतिहास काफी दिलचस्प है। 

माना जाता है ककनमठ मंदिर का निर्माण 11वीं शताब्दी में किया गया था। 

इसे कछवाहा वंश के राजा कीर्ति ने अपनी पत्नी के लिए बनवाया था।

राजा कीर्ति की पत्नी ककनावती भगवान शिव की बड़ी भक्त थी।

हालांकि कुछ लोग मानते हैं कि इस मंदिर को भूतों ने रातों रात बनाया था। 

हालांकि हजारों साल पुराने इस मंदिर के निर्माण कैसे किया गया इसका पता नहीं चल पाया है।