IPL में 18 की उम्र तक सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 8 धुरंधरIPL 2026 में चेन्नई के युवा सितारे आयुष म्हात्रे ने अपनी बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी है.आइए जानते हैं 18 साल की उम्र तक इस लीग में सबसे बड़ी पारियां खेलने वाले टॉप बल्लेबाजों के खास आंकड़ेIPL इतिहास में 18 साल की उम्र तक सबसे बड़ी पारी (101 रन) खेलने का रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम हैवैभव ने साल 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक जड़कर लीग के सबसे युवा शतकवीर बनने का गौरव हासिल किया.आयुष म्हात्रे ने आईपीएल 2025 में आरसीबी के खिलाफ 94 रन बनाकर इस लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया था.IPL 2026 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 73 रन की पारी खेलकर आयुष अब इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भी आ गए हैं.इस एलीट लिस्ट में चौथे नंबर पर ऋषभ पंत का नाम है, जिन्होंने गुजरात के खिलाफ 69 रनों की पारी खेली थी.पृथ्वी शॉ (65 रन) और संजू सैमसन (63 रन) क्रमशः लिस्ट में पांचवें और छठे स्थान पर अपनी जगह बनाए हुए हैं.टॉप-8 की इस लिस्ट में आखिरी नाम इशान किशन का है, जिन्होंने 18 की उम्र में हैदराबाद के खिलाफ 61 रन बनाए थे.