IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाजविराट कोहली ने 2008 से अभी तक 269 मैचों में कुल 8,758 रन बनाने के साथ इस लिस्ट में टॉप पर हैंरोहित शर्मा ने 2008 से अभी तक 275 मैचों में कुल 7,164 रन बनाए हैं, इनका प्रदर्शन IPL 2026 में भी जारी है. शिखर धवन ने 2008 से 2024 तक 222 मैचों में कुल 6,769 रन बनाए हैं और इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं.डेविड वॉर्नर ने 2009 से 2024 तक 184 मैचों में कुल 6,565 रन बनाए हैं और इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं.सुरेश रैना इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर हैं उन्होंने 2008 से 2021 तक 205 मैचों में कुल 5,528 रन बनाए हैं.एमएस धोनी ने 2008 से अभी तक 278 मैचों में कुल 5,439 रन बनाए हैं और छठे स्थान पर हैं.केएल राहुल ने 2013 से 2026 तक 148 मैचों में कुल 5,315 रन बनाए हैं और लिस्ट में सातवें स्थान पर हैं.एबी डी विलियर्स 2008 से 2021 तक IPL का हिस्सा रहे और 184 मैचों में कुल 5,162 रन बनाए, वो पिछले 5 सालों से टॉप 10 की लिस्ट में बने हुए हैं.अजिंक्य रहाणे 2008 से अभी तक 201 मैचों में कुल 5,115 रन बनाए हैं वो अभी KKR के कप्तान हैं और IPL 2026 के सीजन में काफी अच्छे फॉर्म में हैं. यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल इस लिस्ट में आखिरी स्थान पर हैं, इन्होंने 2009 से 2021 तक आईपीएल के 142 मैचों में कुल 4,965 रन बनाए.