क्या घर के पास मंदिर का होना माना जाता है शुभ? क्या कहता है इस पर हिंदू ग्रंथ
हिंदी धर्म में मंदिरों और पूजा-पाठ का एक विशेष महत्व होता है।
मंदिर न केवल आध्यात्मिक शांति का स्रोत हैं, बल्कि यहां जाकर सकारात्मक ऊर्जा भी मिलती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के पास मंदिर होना शुभ या अशुभ हो सकता है, जो कई कारकों पर निर्भर करता है।
मंदिर के पास रहने से व्यक्ति की धार्मिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ती है। जिससे तनाव और चिंता को दूर हो जाती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर मंदिर की छाया आपके घर पर पड़ती है, तो इसे 'छाया वेध' कहा जाता है, जिसे अशुभ माना जाता है।
मंदिर की छाया छह घंटे से ज्यादा घर पर रहती है, तो इससे वास्तु दोष हो सकता है। इससे घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है।
अगर आपका घर शिव मंदिर के 750 मीटर के दायरे में तो आपको परेशानी हो सकती है।
विष्णु मंदिर से 30 फीट के दायरे में घर होने से अशुभता की संभावना रहती है और देवी मंदिर के 180 मीटर के दायरे में घर होने से रोग और दोष का प्रभाव पड़ता है।