देखें ईशा अंबानी की मेट गाला की तस्वीरेंईशा अंबानी ने फैशन जगत की सबसे बड़े इवेंट मेट गाला में डिजाइनर गौरव गुप्ता द्वारा डिजाइन की गई एक विशेष साड़ी पहनकर सुर्खियां बटोरीं.ईशा गोल्डन कलर की साड़ी और एक आकर्षक केप में मेट गाला की रेड कार्पेट पर उतरीं और उन्होंने सबका ध्यान खींचने का काम किया.वोग इंडिया के अनुसार, ईशा अंबानी की इस विशेष साड़ी को कुशल कारीगरों ने बनाया है, जिसे सोने के धागों से बारीकी से बुना गया था.इस ड्रेस को अनाइता श्रॉफ अडाजानिया ने स्टाइल किया था और 50 से अधिक कारीगरों की मदद से इसे बनाने में 1,200 घंटे से अधिक का समय लगा था.इसके बॉर्डर पर पिछवाई शैली से जुड़े खूबसूरत पैटर्न हाथ से बनाए गए हैं.इवेंट में ईशा अंबानी किसी लग्जरी बैग की बजाए आम लेकर रेड कार्पेट पर पहुंच गईं. लेकिन, आम असली नहीं है