कप्तान ईशान का जलवा, दलीप ट्रॉफी के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्डईशान किशन ने ईस्ट जोन को दलीप ट्रॉफी जिताकर कप्तान के तौर पर लगातार 16 मैचों से हार नहीं मानी है.साउथ जोन के खिलाफ फाइनल में ईशान ने दोनों पारियों में कुल 350 रन बनाए. ईशान की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत ईस्ट जोन ने पहली पारी की बढ़त के आधार पर दलीप ट्रॉफी अपने नाम कर ली. इस जीत के साथ ईशान फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैचों तक अजेय रहने वाले टॉप-10 कप्तानों में शामिल हो गए हैं. इस लिस्ट में श्रीलंका के महिंदा हलंगोडा 30 मैचों के साथ सबसे आगे हैंईशान इससे पहले 2025/26 सीजन में झारखंड को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी भी जिता चुके हैं. ईशान ने कहा कि ब्रेक के बाद वह पहले से ज्यादा शांत हुए हैं और अब खेल की स्थिति को बेहतर तरीके से समझते हैं. अपने मजाकिया अंदाज को लेकर ईशान ने कहा कि उनका यह अंदाज 90 साल की उम्र तक उनके साथ रहेगा.