Israel ने जिस देश पर किया हमला वहां पर रहते है हजारों भारतीय, जानें क्या करते हैं काम

लेबनान पेजर और वॉकी-टॉकी हमले के बाद चर्चा में है। लेबनान में ही पेजर में एक साथ धमाके हुए।

इजराइल ने गुरुवार को लेबनान में आतंकी समूह हिजबुल्लाह के कई ठिकानों को निशाना बनाते हुए बड़े पैमाने पर हमला कर दिया है।

इन सभी हमलों में हिजबुल्लाह के लोगों को निशाना बनाया गया और उनके पेजर और वॉकी-टॉकी  में धमाके किए गए।

क्या आप जानते हैं कि भारत के भी कई लोग लेबनान में रहते हैं और अलग-अलग सेक्टर में काम कर रहे हैं।

लेबनान में भारतीय दूतावास के मुताबिक भारत के करीब 4000 लोग लेबनान में रहते हैं।

इनमें से ज्यादातर कर्मचारी कंपनियों में काम करते हैं। इसके अलावा कई भारतीय कंस्ट्रक्शन सेक्टर और कृषि फार्म में काम कर रहे हैं।

कोरोना काल में भी कई कर्मचारी लेबनान में फंसे थे, जिन्हें वंदे भारत मिशन के तहत भारत लाया गया।

हालांकि, अगस्त में जब लेबनान पर हमला हुआ था, उस समय भारतीय कर्मचारियों को भी लेबनान छोड़ने को कहा गया था।