व्हाइट ड्रेस और बिखरे बालों में जाह्नवी कपूर ने बिखेरी अदाएंबॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी खूबसूरती और सादगी के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ खूबसूरत सी फोटोज शेयर कीं.जाह्नवी कपूर इन फोटोज में बला की खूबसूरत लग रही थीं. ये फोटोज फैंस को काफी पसंद आ रही हैं.जाह्नवी कपूर ने इन फोटोज में व्हाइट कलर का बैकलेस गाउन पहना, जिसके साथ उन्होंने सफेद रंग का दुपट्टा कैरी किया.जाह्नवी कपूर ने इस ड्रेस के साथ मेसी बन बनाया, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा है.इस ड्रेस के साथ उन्होंने मल्टी-कलर के ईयरिंग्स पहने और न्यूड मेकअप किया, जो उनकी ड्रेस के साथ मैच कर रहे थे.अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें, तो जाह्नवी कपूर हाल ही में सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में नजर आई थीं. अब वे पेड्डी, लग जा गले, मिस्टर लेले, हेलेन रीमेर में काफी व्यस्त हैं, जो जल्दी ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं.