टेस्ट क्रिकेट में जो रूट का महा-रिकॉर्ड, पोंटिंग और सचिन को छोड़ा पीछे

जो रूट अपने देश में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बने.

रूट ने इंग्लैंड में 7,594 टेस्ट रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

रिकी पोंटिंग अब 7,578 रनों के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं.

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर 7,216 रनों के साथ इस वर्ल्ड रिकॉर्ड लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं.

श्रीलंका के माहेला जयवर्धने (7,167 रन) चौथे और दक्षिण अफ्रीका के जॉक कालिस (7,035 रन) पांचवें पायदान पर हैं.

जो रूट ने यह ऐतिहासिक मुकाम 89 टेस्ट मैचों की 156 पारियों में 53.85 की शानदार औसत से हासिल किया.

इंग्लैंड में खेलते हुए रूट के नाम 24 शतक और 35 अर्धशतक दर्ज हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 254 रन रहा है.

Read More