सचिन-विराट के खास क्लब में शामिल हुए जो रूट

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने वर्ल्ड क्रिकेट में अपना नाम और ऊंचा कर लिया है. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 23,000 रन पूरे कर लिए हैं.

 जो रूट इंग्लैंड के इतिहास में इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट्स को मिलाकर 23,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में मैदान पर उतरते ही रूट को 23k रन के लिए 3 रन चाहिए थे, जिसे उन्होंने आसानी से हासिल कर लिया.

 इंटरनेशनल क्रिकेट में 23,000 रनों का आंकड़ा पार करने वाले जो रूट दुनिया के 8वें क्रिकेटर बन गए हैं.

रूट ने यह कारनामा 521 पारियों में किया और वह इतिहास में सबसे तेजी से 23k रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं.

इस लिस्ट में भारतीय दिग्गज विराट कोहली टॉप पर हैं, जिन्होंने महज 490 पारियों में 23,000 रन पूरे किए थे.

दुनिया में सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर (34,357 रन) के नाम हैं. दूसरे नंबर पर भारत के विराट कोहली हैं.

टेस्ट और वनडे में लगातार रन बना रहे जो रूट आने वाले समय में कई और दिग्गजों के रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ सकते हैं.

Read More