अक्सर कई लोग होते हैं जो घंटों बिस्तर पर लेटे रहते हैं, लेकिन उन्हें नींद नहीं आती है.
अब ऐसा तरीका आ गया है, जिससे आप मात्र 2 मिनट में सो सकते हैं.
मिलिट्री स्लीप मेथड का उद्देश्य है किसी भी वातावरण में नींद के लिए शरीर को तैयार करने में मदद करना है.
इससे आपको मात्र 2 मिनट में नींद आ जा सकती है.
हालांकि, बेटरप्लेस की क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट सुलाग्ना मोंडल बताती हैं कि यह तकनीक एक मनोवैज्ञानिक सिद्धांत पर आधारित है, जिसमें मन और शरीर का सीधा संबंध होता है.
येल मेडिसिन के डॉक्टर ब्रायन कू, ने बताया कि इस पद्धति पर अभी तक कोई वैज्ञानिक शोध नहीं हुआ है, इसलिए इसके फायदे साबित करने के पुख्ता सबूत नहीं हैं.
यह तरीका शरीर और दिमाग को शांत करके नींद आने में मदद कर सकता है.