जानें मौसम विभाग के  Red, Orange और Green Alert का क्या होता मतलब है

मानसून ने कई राज्यों में दस्तक दे दी है।

भारतीय मौसम विज्ञान मौसम की स्थिति के आधार पर अलग-अलग तरह के अलर्ट जारी करता है।

इसमें रेड, ऑरेंज, ग्रीन और येलो अलर्ट शामिल है।

Yellow Alert  का मतलब लोगों को सचेत करना है, जिसका मतलब है कि अगर मौसम ज्यादा खराब होता है तो आपको इसके लिए तैयार रहना होगा।

Orange Alert  का मतलब है खतरे की स्थिति है और आपको लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।

Red Alert  तब जारी किया जाता है, जब मौसम बहुत खराब हो और नुकसान की संभावना बहुत ज्यादा हो।

Green Alert  का मतलब है कि मौसम बिल्कुल साफ है। आपको किसी बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है।