राफेल-तेजस छोड़िए भारत के हाथ लगा आसमान का राजा, हैरान रह गया चीन-पाकिस्तान
चीन जैसे ताकतवर पड़ोसी से घिरे होने के कारण भारत की सुरक्षा चुनौतियां निश्चित रूप से बहुत जटिल हैं।
इसमें कोई संदेह नहीं है कि चीन इस समय दुनिया की महाशक्ति है। वह अमेरिका से सीधे मुकाबला करने की स्थिति में है।
विज्ञान और तकनीक की दुनिया में भी वह बहुत आगे निकल चुका है। लेकिन, भारत भी तरक्की की राह पर है।
आपको बता दें कि भारतीय वायुसेना इस समय लड़ाकू विमानों की भारी कमी से जूझ रही है।
इसी के चलते सरकार ने फ्रांस के साथ हुए समझौते के तहत 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदे थे।
भारतीय सेना अपने स्वदेशी तेजस MK1A लड़ाकू विमान को हासिल करने की तैयारी में है। इसे HAL ने बनाया है। ये 4.5+ पीढ़ी के विमान हैं।
सेना को तेजस MK1A की आपूर्ति अगले एक-दो महीने में शुरू होने की संभावना है। पहले राफेल, फिर तेजस MK1A और अब प्रचंड भारतीय सेना की ताकत में नए पंख लगाएंगे।
HAL ने हल्का लड़ाकू हेलीकॉप्टर प्रचंड बनाया है। यह अपनी श्रेणी में दुनिया का सबसे बेहतरीन हेलीकॉप्टर है।
ये प्रचंड हेलीकॉप्टर 6500 मीटर यानी 21,325 फीट की ऊंचाई तक उड़ान भरने की क्षमता रखते हैं।
भारत सरकार ने 156 प्रचंड हेलीकॉप्टर खरीदने का ऑर्डर दिया है। इसे वित्त वर्ष 2025-2026 में ही खरीदा जाएगा।
ये हेलीकॉप्टर भारतीय सेनाओं की सेवा में मौजूद चीता और चेतक हेलीकॉप्टर की जगह लेंगे। चीता और चेतक मूल रूप से फ्रांसीसी हेलीकॉप्टर हैं।