सबसे ताकतवर टॉप 10 देशों की लिस्ट हुई जारी, जानें कहा खड़ा है भारत
दुनिया के सबसे ताकतवर देशों की नई सूची जारी हुई है। जिसमें भारत को सातवां स्थान मिला है।
इस रिपोर्ट को इस हिसाब से तैयार किया गया हेै, जिसमे आर्थिक उत्पादन, सैन्य क्षमता, तकनीकी नवाचार और रिजर्व मुद्रा की स्थिति शामिल है।
पहले स्थान पर है अमेरिका का शामिल है,अमेरिका का पावर स्कोर 0.89 है और प्रति व्यक्ति आंकड़ा 0.79 है, जो दुनिया की सबसे ताकतवर शक्ति के रूप में उसकी भूमिका को दर्शाता है।
चीन को इस सूची में दूसरे नंबर पर रखा गया है और उसे 0.8 अंक मिले हैं। वहीं, प्रति व्यक्ति रेटिंग 0.3 है।
तीसरे स्थान पर यूरोजोन है,इसका पावर स्कोर 0.56 है।
जर्मनी 0.38 के पावर स्कोर के साथ सूची में चौथे स्थान पर है। हालांकि, इसका प्रति व्यक्ति स्कोर 0.54 पर बहुत बेहतर है।
पांचवें स्थान पर है जापानऔर छठे स्थान पर है दक्षिण कोरिया का नाम है।
बता दे कि,सातवें स्थान पर है भारत।इसको दुनिया की उभरती हुई शक्ति कहा जाता है और इसका पावर स्कोर 0.3 से थोड़ा ज्यादा है। लेकिन भारत का प्रति व्यक्ति स्कोर इंडेक्स में शामिल देशों में सबसे कम 0.07 है।