बॉलीवुड दुनिया में धक धक गर्ल से मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने अपने करियर में शानदार फिल्में की हैं. अभिनेत्री अपनी फिल्मों के अलावा अपने लव अफेयर्स से भी चर्चा में रहीं.
संजय दत्त के साथ माधुरी के अफेयर्स ने खूब चर्चा बटोरी थीं. बताया जाता है कि फिल्म 'साजन' के सेट पर ही दोनों के बीच प्यार शुरू हुआ था.
माधुरी के पिता को यह रिश्ता पसंद नहीं आया क्योंकि संजय दत्त पहले से ही ऋचा शर्मा से शादीशुदा थे. हालांकि संजय दत्त के जेल जाने के बाद दोनों का रिश्ता टूट गया.
बताया जाता ब्लॉकबस्टर फिल्म 'तेज़ाब' के दौरान ही अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित एक-दूसरे पर दिल दे बैठे थे. इसके बाद दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया था.
मिथुन चक्रवर्ती और माधुरी दीक्षित ने 80 और 90 के दशक में कई फिल्मों में काम किया था. बताया जाता है दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशन में थे. हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है.
कहा जाता है कि माधुरी और जैकी ऋॉफ भी एक दूसरे को पसंद करते थे.
इन तमाम अफेयर्स के बाद माधुरी दीक्षित ने 1999 में डॉ. श्रीराम नेने से शादी कर ली थी.