महाशिवरात्रि पर शिवजी को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए?

महाशिवरात्रि पर शिवजी को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए? 

फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को हर वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है.

शिव को समर्पित महाशिवरात्रि की शुभ तिथि 15 फरवरी 2026 दिन रविवार को पड़ रही है.

इस दिन शिवलिंग का विशेष अभिषेक और भोग अर्पण करने का अत्यंत महत्व बताया गया है.

ज्योतिषाचार्य ऋषिकांत मिश्र बता रहे हैं कि आखिर किन चीजों का भोज लगाना शुभ होता है.

महाशिवरात्रि पर ठंडाई का भोग भगवान शिव को अर्पित कर सकते हैं. यह उन्हें अत्यंत प्रिय है.

मखाने की खीर के भोग से कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति शुभ रहती है और अशुभ प्रभाव दूर होता है.

शिवजी को लस्सी अर्पित करने से परेशानियों से मुक्ति मिलती है और सुख-शांति और समृद्धि आती है.

महाशिवरात्रि पर मालपुआ का भोग लगा सकते हैं. मालपुआ में थोड़ी सी भांग मिला दें, फिर अर्पित करें.

महाशिवरात्रि पर हलवा, फल और भस्म का भोग लगाएं. सूजी या कुट्टू के आटे का हलवा भी अर्पित करें.

Read More