महाशिवरात्रि पर मंदिर लौटते समय अजनबी से न लें ये 4 चीजें, वरना...

महाशिवरात्रि पर मंदिर लौटते समय अजनबी से न लें ये 4 चीजें, वरना...

आज देशभर में देवों के देव महादेव का सबसे पवित्र दिन महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है.

मान्यता है कि, इस दिन भगवान शिव के व्रत पूजन करने से जातक की मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

इसलिए महाशिवरात्रि के दिन भक्त सुबह से ही शिव मंदिर जाकर जलाभिषेक और पूजन करते हैं.

ज्योतिषचार्य कहते हैं कि, मंदिर से आते वक्त किसी अंजान व्यक्ति से कुछ चीजें लेने से बचना चाहिए.

ऋषिकांत मिश्र के अनुसार, अनजान से सफेद मिठाई लेने और देने से सुख-शांति प्रभावित हो सकती है.

मंदिर से आते वक्त अनजान व्यक्ति से नारियल न लें. इससे व्यक्ति नकारात्मक ऊर्जा भी साथ लाता है.

पान लेने से बचें. शास्त्र के अनुसार, यह बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा का कारण बन सकता है.

अनजान व्यक्ति से फूल-विभूति न लें. कई बार ऐसा होता है कि किसी व्यक्ति के इरादे नेक नहीं होते.

Read More