महाशिवरात्रि की आधी रात करें ये काम, रुकावटें होंगी दूर और खुलेगा तरक्की का रास्तामहाशिवरात्रि की आधी रात करें ये काम, रुकावटें होंगी दूर और खुलेगा तरक्की का रास्तामहाशिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित सबसे महत्वपूर्ण पर्वों में से एक है. यह फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन श्रद्धालु व्रत रखते हैं, रात्रि जागरण करते हैं और शिवलिंग का जल, दूध व गंगाजल से अभिषेक करते हैं.शिव उपासना में शमी पत्र अर्पित करने से पूजा का महत्व बढ़ जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शमी वृक्ष को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक और नकारात्मक प्रभावों को दूर करने वाला माना गया है. यदि धन से जुड़ी परेशानियां चल रही हों तो महाशिवरात्रि की सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें और शिव मंदिर जाकर अभिषेक करें. पूजा के दौरान श्रद्धा से 5 या 7 शमी पत्र अर्पित करें. पूजन के बाद एक पत्र घर लाकर तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रख दें. जिन लोगों के विवाह में देरी हो रही है, वे इस रात शिव-पार्वती की संयुक्त आराधना करें. यदि कर्ज या आर्थिक तनाव अधिक हो तो संध्या समय शिव पूजन के दौरान 5 शमी पत्र अर्पित करें.नौकरी या व्यवसाय में रुकावट महसूस हो रही हो तो महाशिवरात्रि की रात्रि 21 शमी पत्र शिवलिंग पर अर्पित करेंसच्ची निष्ठा और विश्वास के साथ किए गए प्रयास ही जीवन में वास्तविक परिवर्तन लाते हैं.